Awareness rally on measles rubella infection in DhanbadAwareness rally on measles rubella infection in Dhanbad

धनबाद: मिजिल्स रुबेला संक्रमण की रोकथाम के लिए असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आलोक विश्वकर्मा की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई। लुबी सर्कुलर रोड स्थित स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली शुरू करते हुए प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची।

जागरूकता रैली में भारी संख्या में स्कूली बच्चे, पारा मेडिकल कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। इस दौरान लोगों से मीजल्स रूबेला संक्रमण की रोकथाम हेतु 12 अप्रैल से शुरू हो रहे एमआर अभियान में 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने की अपील की गई।

सिविल सर्जन ने लोगो से अपील कि की अभियान को सफल बनाने में हमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। अगर आप सभी का सहयोग मिला तो हम अपने जिला से मीजल्स एवं रूबेला जैसी खतरनाक बीमारी से बच्चों को बचाने में कामयाब होंगे।

जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो को बताया गया कि खसरा एक जानलेवा रोग है। यह वायरस द्वारा फैलता है। इसके कारण बच्चों में दिव्यांगता तथा असमय मृत्यु हो सकती है। वहीं रूबैला भी एक संक्रामक रोग है। यह भी वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण खसरा रोग जैसे होते हैं। यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित हो जाए तो कंजेनिटल रूबैला सिंड्रोम (सीआरएस) हो सकता है जो उसके भ्रूण तथा नवजात शिशु के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

बताया गया कि खसरा रूबैला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा।

 

By Admin

error: Content is protected !!