Measles Rubel campaign launched at Carmel School, DhanbadMeasles Rubel campaign launched at Carmel School, Dhanbad

जीवन रक्षक है मीजल्स रूबेला वैक्सीन : डीडीसी

धनबाद: उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज मीजल्स रूबेला (एमआर) अभियान का झारुडीह स्थित कार्मेल स्कूल से शुभारंभ किया। अभियान का शुभारंभ करने के बाद उप विकास आयुक्त ने कहा कि मीजल्स रूबेला का टीका जीवन रक्षक है। सरकार चाहती है की हर बच्चा स्वस्थ रहे। परंतु जानकारी एवं जागरूकता के अभाव में कई बच्चे वैक्सीन लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने वैक्सीन लेने वाले बच्चों से अनुरोध किया कि वे अपने आसपास और पास पड़ोस के बच्चों को भी वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करें और इस महाअभियान का हिस्सा बने।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आज से लेकर 5 सप्ताह तक चलेगा। प्रत्येक स्कूल, आंगनबाड़ी सहित 5000 साइट्स वैक्सीन के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए हैं। वैक्सीन डोर टू डोर नहीं लगाया जाएगा। इसमें 9 महीने से लेकर 15 साल तक के जिले के लगभग आठ लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण निर्धारित है।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा अगर किसी बच्चे ने पहले भी टीका लिया है तो भी उसे टीका दिया जाएगा। कहा खसरा रोग के सफाया तथा रूबेला को नियंत्रित करने के लिए बच्चों को यह टीका दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।

साथ ही बताया कि खसरा एक जानलेवा रोग है। यह वायरस द्वारा फैलता है। इसके कारण बच्चों में दिव्यांगता तथा असमय मृत्यु हो सकती है। वहीं रूबैला भी एक संक्रामक रोग है। यह भी वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण खसरा रोग जैसे होते हैं। यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है।

उन्होंने कहा खसरा रूबैला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जा रहा है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के एसएमओ डॉ अमित कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन जिले के 30000 बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है। आज कार्मेल स्कूल में 300 बच्चों को वैक्सीन दिया जाएगा।

मीजल्स रूबेला अभियान का शुभारंभ करने के बाद डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मीजल्स रूबेला जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर लोगों से अपने बच्चों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करेगा।

इस मौके पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के डॉक्टर अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार, कार्मेल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर मारिया किर्ति, सिस्टर श्रेया, स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ शशि प्रकाश शर्मा, राज्य समन्वयक आइईसी पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!