BJP workers burnt effigy of Chief Minister in RamgarhBJP workers burnt effigy of Chief Minister in Ramgarh

रामगढ़: सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के विरोध में भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इससे पूर्व भाजपा कार्रकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर मौन जुलूस भी निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने की। 

कहा गया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हेमंत सोरेन ने पुलिस से बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करवाया है। इसका जवाब राज्य की जनता मुख्यमंत्री को जरूर देगी। 

मौके पुर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, रंजन सिंह फौजी, दीलिप सिंह, वसुध तिवारी, उमेश प्रसाद, राजीव पामदत्त, दीनदयाल कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, शीतल सिंह, सुर्यवंश श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, विजय जायसवाल, अजीत गुप्ता, मिथिलेश मंडल, ब्रजेश पाठक, सुरेंद्र कुमार शर्मा, ,तरुण कुमार साहू, दीपक सोनकर, धीरेन्द्र कुमार साहू, ,रोबीन गुप्ता, सुबोध कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हासहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ।