Scrutiny of certificates of candidates for Panchayat Secretary startedScrutiny of certificates of candidates for Panchayat Secretary started

पलामू: पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पंचायत सचिव की नियुक्ति से संबधित अनुशंसित अभ्यर्थियों की मेघा सूची के अनुसार शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य कागजातों की जांच शुक्रवार से प्रारंभ हुई।

बताया जाता है कि अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच 20 मई 2023 को भी सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे  तक होगी।

पलामू जिले के समाहरणालय स्थित ब्लॉक सी के सभागार जांच चल रही है। जहां आयोग द्वारा पलामू जिले के अनुशंसित अभ्यर्थी का पंचायत सचिव से संबंधित प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र/ स्थानीय प्रमाण पत्र एवं समर्पित अन्य कागजातों (मूल रूप में) की जांच की जा रही है।

प्रमाण पत्रों की जांच-सह-काउंसलिंग में पंचायती राज्य पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, नीलाम पत्र पदाधिकारी कपिलदेव ठाकुर, सतबरवा के अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार के अलावा राम लखन राम, विनोद प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार आदि कर्मी जुटे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!