चतरा: नेहरू युवा केंद्र चतरा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में कैच द रैन के तहत जल संरक्षण, जल शपथ, नारा लेखन, चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीयकृत मध्य विद्यालय गीता आश्रम चतरा में शुक्रवार को किया गया।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक ललिता कुमारी, राजकीयकृत मध्य विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने जल शपथ कराते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर नेहरू युवा केन्द्र चतरा के उपनिदेशक ललिता कुमारी पानी बर्बादी एवं बचाने का समुचित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि जल है तो जीवन है जल के बिना जीवन संभव नहीं है इस अनमोल संपदा को बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए जल संरक्षण अभियान को बढ़ावा दें और अपने आसपास एवं हित मित्रों को यह जरूर बताएं कि जल है तो कल है। पानी की बर्बादी ना करें और जितना हो सके पानी को जरूर बचाएं।

अवसर पर जल संरक्षण हेतु नारा लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में संदीप कुमार, सानिया प्रवीण, निधि कुमारी एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में सोनम कुमारी, चांदनी कुमारी, रिया कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक शिक्षक अनुप कुमार, शिक्षिका पुष्पा कुमारी, शहला तबस्सुम, रागिनी कुमारी, अमिता सिन्हा, आशा कुमारी, शिक्षक दीपक कुमार, अरुण सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के हीरा चौधरी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!