3459 secondary teachers got appointment letters in Jharkhand3459 secondary teachers got appointment letters in Jharkhand

सरकारी स्कूलों में भी मिलेगी बेहतर शिक्षा : हेमंत सोरेन

रांंची: खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3459 चयनित माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। समारोह में सांकेतिक रूप से 10 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। गया। अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे।

3459 secondary teachers got appointment letters in Jharkhand

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद झारखंड का गठन हुआ है। बीते 23 वर्षों में झारखंड की पहचान पिछड़े राज्यों में होती रही है। राज्य के सरकारी स्कूलों का यह हाल बना दिया कि एक ही शिक्षक सैकड़ों बच्चों को हर विषय पढ़ा रहे हैं। अब ऐसा नहीं होगा। शिक्षा बुनियादी चीज है। सरकार अब शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। अब सरकारी स्कूलों में सुविधाएं भी होंगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा भी मिलेगी। 

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपलोगों को ही हमारे बच्चों का भविष्य बनाना है। समारोह को मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता ने भी संबोधित करते हुए इसे राज्य सरकार की उपलब्धि बताते हुए शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

बताते चलें कि इतिहास/नागरिक शास्त्र के 779, संस्कृत के 398, भूगोल के 341, हिंदी के 337, गणित/ भौतिकी के 268, इकॉनॉमिक्स के 260, इंग्लिश के 249, बायोलॉजी/केमिस्ट्री के 1874, खेल के 184, कॉमर्स के 118, संगीत के 97, होम साइंस के 50, संताली के 42, बांग्ला के 29, कुड़ुख के 28, उर्दू के 27, नागपुरी के 11, मुंडारी के 11, कुड़माली 4, उड़िया के दो, हो के एक और पंचपरगनिया के एक शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।

मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सीएम के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, सीएम के सचिव विनय चौबे, शिक्षा सचिव के. रविकुमार सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!