हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र के घटना

हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की जान चली गई। रोमी गांव के निकट एक सूमो विक्टा अनियंत्रित होकर गहरे कुएं जा गिरा। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तकरीबन 01:30 बजे पदमा ओपी क्षेत्र के रोमी गांव के निकट एक बुलेट को बचाने के क्रम में लाल रंग का सूमो विक्टा सड़क के बगल एक कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी पर आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन लोगों को बचा लिया गया। जबकि एक बच्चा, एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई।

वहीं काफी मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को कुंए से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान अफरातफरी मची रही। हादसे में मड़ई गांव के पांच और टीपूगढ़ा के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना से इलाके के लोग मर्माहत हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!