बड़कागांव: कर्णपुरा महिला समाज तथा एकल अभियान की ओर से बड़कागांव थाना परिसर में रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा बड़कागांव थाना सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी विनोद तिर्की ,एस आई संजय कुमार के अलावा उपस्थित पुलिस जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया
एवं उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।
उपस्थित महिलाओं ने कहा कि अपने घर, परिवार, समाज को छोड़कर पुलिस भाइयों द्वारा आम लोगों की सुरक्षा में निरंतर लगे रहते हैं। सिविल नौकरी के अधिकारियों एवं कर्मियों को तो हर पर्व त्यौहार में छुट्टी रहती है, लेकिन देश की सीमा पर फौजी भाइयों तथा देश के अंदर इन पुलिस के जवानों के कारण हम लोग बिना किसी डर भय का हर पर्वत त्यौहार एवं जीवन जीने की खुशी-खुशी आनंद लेते हैं। इसलिए रक्षाबंधन के कार्यक्रम आयोजित कर इन्हें भी घर, परिवार, समाज का एहसास के साथ-साथ इनकी लंबी आयु की कामना की जा रही है।
मौके पर बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, अध्यक्ष बासमती कुमारी, मंच प्रमुख सुषमा राणा, कोषाध्यक्ष सेवन्ती कुमारी, उपाध्यक्ष संगीता कुमारी, आचार्य गीता कुमारी, धानो कुमारी, ज्योति कुमारी, सुचित्रा राणा सहित अन्य पुलिस के जवान उपस्थित थे।