रांंची: भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों , जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष के साथ सुबह 11 बजे और पीएसी के सदस्यों के साथ दो बजे वर्चुअल बैठक की।

इस बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय उपस्थित थे। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने वर्चुलअ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा हमारे देश के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा रही। इस पदयात्रा के माध्यम से धर्म-समुदाय, जाति, आदि की प्रवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की राहुल गांधी की अटूट भावना ने मंत्रमुग्ध कर दिया। य

वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जो शाम 05 बजे से 06 बजे के बीच चलेगी उसके उपरांत सभा के माध्यम से भारत जोडो यात्रा के मूल संदेशों को जनता के बीच कैसे सफलता पूर्वक पहुंचायें, इस दिशा में सकारात्मक पहल करें। उन्होंने तमाम जिलाध्यक्षों को यह निर्देश दिया कि राहुला गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के दरम्यान जो फोटोग्राफ आये हैं उन फोटोग्राफ को यादगार के रूप में होडिंग्स, पोस्टर, बैनर के रूप में लगाने का भी काम करें।

वर्चुअल बैठक का संचालन सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, गीता कोड़ा, धीरज प्रसाद साहु, बन्ना गुप्ता, सुलतान अहमद, सुबोधकांत सहाय, चन्द्रशेखर दूबे, केशव महतो कमलेश, कालीचरण मुंडा, संजय लाल पासवान, दीपिका पांडेय सिंह, भीम कुमार, रामचन्द्र सिंह, केएन त्रिपाठी, फुरकान अंसारी, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, उदय लखमानी, जवाहर लाल महत्था, चन्द्रशेखर शुक्ला, विजय कुमार चौबे,  डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, संतोष सिंह, जैश रंजन पाठक, हरिमोहन मिश्रा, चैतु उरांव, आनंद बिहारी दूबे, चन्द्रशेखर दास, दिनेश यादव, बरकातुल्लाह खान आदि शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!