रामगढ़: राजकीय मध्य विद्यालय सयाल में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन को बहुत उत्साह के साथ मनाया गया।
मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी सह झामुमो नेता सत्येन्द्र यादव, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि बीरेन्द्र पासवान, प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, उपमुखिया बिमलेश कुमार, प्रबंधन समिती के अध्यक्ष अनिता देवी, उपाध्यक्ष शरसार अंसारी, जसीम अंसारी, ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं केक काटकर मनाया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षको एवं शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी ने मिलकर पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येन्द्र यादव ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को बताया कि पहली गुरु हमारी मां होती है जिसने हमे जन्म दिया। दुसरा गुरु हमारी धरती मां होती है जिस पर हम पले और बढे। तीसरा गुरु हमारे पिता होते हैं जिसकी उंगली हमने थामी। चौथा गुरु हमारे शिक्षक होते है जिनसे हमे ज्ञान मिलता है। पांचवे गुरु हमारे अध्यात्मिक होते है। जिनकी कृपा मिलती है। इन्ही पांच गुरुओं के आशीर्वाद से हमारे जीवन सार्थक होते है।
पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि बिरेन्दर पासवान ने कहा एक शिक्षक ज्ञान समृद्धि और जीवन प्रकाश का एक मात्र श्रोता होता है। जिससे हम सभी जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर लाभ उठाते है। प्रत्येक शिक्षक अपने अपने छात्रों को उनका रास्ता चुनने मे मदद करते है। ओमप्रकाश सिंह ने कहा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को बड़े का सम्मान करना सिखाते है वे अपने छात्रो को सम्मान और अपमान के बीच का अंतर और भी बहुत कुछ बताते है।
मौके पर रेणु कुमारी, श्रीकांत प्रसाद, कुमारी अनीता सिन्हा, कुमकुम कामनी, प्रकाश यादव, तम्मना प्रवीण, संजय कुमार सिन्हा, जनता भोगता, संयोजिका सरिता कुमारी, नवीन कुमार सिंह, कमलेश सिंह, मुकुल कुमार वर्मा सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।