Governor and Chief Minister paid tribute to martyred soldier Rajesh KumarGovernor and Chief Minister paid tribute to martyred soldier Rajesh Kumar

रांंची:  राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को सेक्टर-2, धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। जहां उन्होंने चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत हुए शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को नक्सल से मुक्त करने के लिए हमारे बहादुर जवान राजेश कुमार ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, इनका बलिदान पूरा राज्य सदैव याद रखेगा।

मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित टोंटो थाना के सरजामबुरू क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद जवान  राजेश कुमार ग्राम रेवाली, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के निवासी थे।

श्रद्धांजलि देनेवालों में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारी सहित अन्य शामिल

By Admin

error: Content is protected !!