रामगढ़: संत शिरोमणि रविदास की 647 वीं जयंती रविदास मंडप सयाल (अंबेडकर मध्य विद्यालय) में शनिवार को धूमधाम से मनाई गयी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति उत्थान परिषद् के जिलाध्यक्ष मनोज राम, विशिष्ट अतिथि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया उपस्थित थे।

647th birth anniversary of Saint Ravidas celebrated with pomp in Sayal

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज राम के द्वारा फीता काटकर और संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। वहीं पुजारी जयनंदन राम के द्वारा संत शिरोमणि रविदास का विधिवत पूजा कराया। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति उत्थान परिषद् के जिलाध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि गुरु रविदास जी का जन्म हिंदी माह के अनुसार माघी पूर्णिमा को वाराणसी, उत्तरप्रदेश में हुआ था। उनका जन्म 14वीं शताब्दी के आसपास एक शुद्र परिवार में हुआ में हुआ। हालाँकि उनके जन्म को लेकर अलग-अलग मत रहे है। रविदास जी के पिता गांव के सरपंच थे जो जूते बनाने का काम करते थे। वो चमडे़ के जूते बनाते थे। इसके बावजूद भी रविदास जी ने भक्ती की भावनाओं को नहीं छोड़ा,

मनोज राम ने कहा कि आज हम उनके जन्मोत्सव के रूप में उनका गुण गान करते हैं क्योंकि उन्होंने लोगों को अपनी रचनाओं, दोहो और कविताओं के माध्यम से शिक्षा और ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि रविदास जी एक गुरु ही नहीं बल्कि भगवान का रूप थे। उन्होंने सामाजिक सुधार के प्रयास किए, शांति का उपदेश दिए, भेदभाव को कम करने का भी प्रयास किया। इसलिए हम हर साल रविदास जयंती के इस मौके पर रविदास जी को सम्मान देने के लिए रविदास जयंती मनाते है। हम सब यह संकल्प लें कि हम रविदास के उपदेशों का पालन हमेशा करेंगे।

अवसर पर सिद्धार्थ कुमार मासूम म्यूजिक ग्रुप के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गायक सिद्धार्थ कुमार एवं प्रिया कुमारी ने गुरु देव दया करके, संतों में महान संत शिरोमणि रविदास जैसे एक से बढ़कर गीत ने पूरे माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं ढोलक पर ओम प्रकाश तिवारी, ऑर्गन पर शंकर प्रसाद गुप्ता, पैड पर संजय वर्मा ने साथ दिया।

मौके पर मुख्य रूप से उत्तरी पंचायत उप मुखिया विमलेश कुमार, अनूप कुमार सिंह, एमआरएफ स्कूल के निदेशक इरफान अंसारी, सदानंद सिंह, पूजा समिति के संरक्षक सुनील कुमार, अध्यक्ष फुलू प्रसाद, उपाध्यक्ष बजरंग राम, सचिव बालचंद राम, संगठन मंत्री सरविंद, उप सचिव सुचित राम, कोषाध्यक्ष रामजी राम, कार्यकारिणी अध्यक्ष भोला मेहरा, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजनाथ राम, सह संगठन मंत्री भोला रविदास, शशि चौहान, भागीरथ प्रसाद, बृजनंदन राम, नगीना प्रसाद, बलि राम, टेकलाल दास, अभय कुमार, रंजीत कुमार, पुष्पा देवी, पूजा कुमारी, श्रेया राज, चंद्रावती देवी, परमजीत कौर, कमलावती देवी, किस्मती देवी, सविता भास्कर, सुखिया देवी, गुड़िया कुमारी, मुस्कान कुमारी, निधि कुमारी, भोला नाथ, सुनील कुमार, जयविंद कुमार, शिव नंदन दास सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!