बड़कागांव: सीसीएल प्रबंधन एवं गेरा टोला के ग्रामीणों की बैठक पोटंगा गेराटोला में शनिवार को हुई। बैठक में सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह ने पोटंंगा गेरा टोला निवासी अघनु मांझी को नियोजन पत्र दिया। वहीं उन्होंने कहा कि गेरा टोला को पारगढ़ा न्यू बरटोला फुटबॉल ग्राउंड के निकट पुनर्वास किया जाएगा।
मौके पर सूरज बेसरा ने कहा कि पुनर्वास स्थल पर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा पहले उपलब्ध कराया जाए। जिससे की विस्थापितों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। जिस पर सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह ने आश्वासन दिया कि विस्थापितों के मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह, जीवनधारा, हेंदेगीर परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, एस ओ ईएंडएम अमरेंद्र कुमार, दास गुप्ता, समय लाल, कमलेश पावरिया, ग्रामीणों की ओर से सूरज बेसरा, टूरा मांझी, बाबू मुर्मू, बंशीलाल मुर्मू, रमेश मांझी, धनेश्वर मुंडा, बुधन मांझी, श्रीराम मुर्मू, क्रांति किस्कू, कर्मी देवी, शांति देवी, फूलो देवी, पारो देवी, पैरो देवी, मीना देवी, संगीता देवी, अंजली पावरिया, बिनोद मुर्मू, शंकर मांझी, लक्ष्मण मांझी, तालु राम मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।