रामगढ़: पतरातू प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा पतरातू, भदानीनगर और भुरकुंडा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरातू मंडल अध्यक्ष सह जिला पार्षद राजाराम प्रजापति और संचालन भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी बलराम महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. संजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

धरना को संबोधित करते हुए राकेश प्रसाद ने कहा कि राज्य में सिस्टम बदहाल हो गया है। भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था गिरती जा रही है। राज्य सरकार गरीब, आदिवासी, दलित, महिला और युवा विरोधी सरकार है। जेएसएसी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने लाखों युवाओ के भविष्य अंधेरे में है। राज्य में आये दिन दुष्कर्म के मामले आ रहे है, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि राज्य में आए दिन हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगवार की घटनाएं घट रही है और सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य कोयला, बालू, पत्थर और वन संपदा की लूट मची हुई है। राज्य में माफिया हावी है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।  वहीं धरना को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

मौके पर दुर्गा चरण प्रसाद, योगेश दांगी, सरिता ठाकुर, संजीव कुमार बावला, सुरेंद्र करमाली, अशोक सोनी, पंकज कुमार सिंह, किशोर कुमार महतो, अवधेश सिंह, रंजन भगत सागर दांगी, वारिस खान, पंकज गुप्ता, अनिल खरवार, रविंद्र पांडे, सुरेश महतो, सुरेश साहू, सुनीता कुमारी, विजय सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, शंभू साहू, पंचम महतो, मानसी, पूनम देवी, सरिता देवी, बसंती देवी, अनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!