हजारीबाग: शहर के विष्णुपुरी में सोमवार को दर्दनाक घटना घटी है। जहां एक डॉक्टर पिता और उनकी दो बच्चियों की मौत हो गई है।  मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त आवास में डॉ. राजकुमार साव (40 वर्ष) और उनकी दो बेटियों अनवी कुमारी (08 वर्ष) और अध्या कुमारी ( 05 वर्ष) थे। जबकि उनकी मां, पत्नी और पुत्र सतइसा कार्यक्रम में शामिल होने गये थे।

इधर आवास में डॉक्टर और उनकी दोनों बेटियां बेसु पाइ गई। डॉक्टर के हाथ की नस कटी हुई और हाथ खून से लथपथ पाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शवों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके मौत की पुष्टि हुई। घटना के मद्देनजर कयास लगाया जा रहा है कि डॉक्टर पिता ने दोनों बच्चियों को जहर देने के बाद अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या कर लिया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन चल रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या का है या हत्या का यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बताया जाता है कि मृतक राजकुमार साव मूलतः कटकमसांडी चट्टी के रहने वाले थे। वे पेशे डेंटल डॉक्टर थे और शहर के झील टॉवर में बैठते थे।मृतक बच्चियां कार्मेल स्कूल में पढ़ती थीं।

By Admin

error: Content is protected !!