राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बड़कागांव: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय पर झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम जानकी मंदिर से भाजपाइयों ने तख्तियां और बैनर के साथ जुलूस निकाल कर बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। जहां जूलूस धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया।

धरना की अध्यक्षता पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं संचालन बड़कागांव पश्चिम मंडल महामंत्री इंद्र भूषण के द्वारा किया गया। आयोजित धरना में भाजपाइयों ने झारखंड में पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने, वर्तमान सरकार के सभी विभागों में अवैध वसूली जैसे गलत तरीके से खनन कार्य, लुट खसोट, हत्या, बलात्कार, भूमाफियाओं एवं बिचौलियों का बोलबाला एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौप कर मांगों को रखा।

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि झारखंड की सरकार कार्यकाल में लुट खसोट अफसर की मनमानी काफी बढ़ गई है। झारखंड में लोग लोग अपराधियों के शिकार हो रहे हैं क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ गया है। मौके पर अन्य वक्ताओं ने वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली एवं राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

मौके पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, कार्यक्रम प्रभारी सह विधानसभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, पुर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पालक प्रभारी डॉ. बालेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, रामपति राम, मनीष पांडे, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महामंत्री दिनेश करमाली, सुमन गिरी, इन्द्र भुषण, नरसिंह प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, मोहन साव, अवधेश मिश्रा, देवंती देवी, मंत्री बिनोद महतो, कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, अरुण मालाकार, अवध किशोर यादव, सेवंती कुमारी, अनिता देवी, जुगेश बेदिया, राजेश ठाकुर, रामेश्वर चौरसिया, गोपाल प्रजापति, त्रिवेणी महतो, अनुज यादव, रामचंद्र महतो, जागेश्वर तुरी, शिवशंकर उर्फ शिबू, नरेश साव, सुमित्रा देवी, स्वरूप नारायण, भगीरथ ठाकुर, बिनोद तुरी, मनोज प्रभाकर सत्यजीत विद्या अलंकार, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद ने किया।

By Admin

error: Content is protected !!