BJP organized Nari Shakti Vandan program in Patratu block

पतरातू: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को पतरातू प्रखंड के जयनगर पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा रामगढ़ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की। बैठक में प्रखंड प्रखंड के तीनों मंडल पतरातू, भुरकुंडा और भदानीनगर की महिला कार्यकर्ताएं शामिल रहीं। अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का सरल एप्प पर रजिस्ट्रेशन भी किया गया। 

इस दौरि महिला मोर्चा रामगढ़ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के महिला सशक्त और मजबूत बन रही है। महिलाएं अब  सिर्फ घर में सिमित नहीं हैं, बल्कि बाहर निकल कर आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण भी प्रधानमंत्री मोदी की देन  है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, पतरातू मंडल के अध्यक्ष राजाराम प्रजापति, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, जिला महामंत्री अमिता सोनी, जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, पतरातू मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंती देवी, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सपना देवी, रेखा देवी, रेणु देवी, उर्मिला देवी, रुकैया देवी, पिंकी देवी, प्रीति देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, सीता देवी, सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!