बड़कागांव (हजारीबाग):  प्रखंड के साढ़ पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता और संचालन साढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो ने किया।

बैठक में प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न विभागों सहित अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा की गई। भ्रष्टाचार से आम लोगों को होती परेशानियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान आम लोगों द्वारा मिल रही रिश्वत मांगे जाने की शिकायत भी रखी गई। कहा गया कि काम पेंडिंग रख आम लोगों को बार-बार दौड़ाया जाता है।

मामले मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने कहा कि विभागों में रिश्वतखोरी हावी है। जिससे प्रखंडवासियों को परेशानी हो रही है। भ्रष्टाचार पर जल्द अंकुश नहीं लगता है तो बड़कागांव मुखिया संघ बड़े आंदोलन को बाध्य होगा।

मौके पर पारसनाथ प्रसाद, मो. तकरीमुल्लाह, गीता देवी, चंदन पूरी, बालेश्वर महतो, लीलावती देवी, सनित महतो, प्रभु महतो, इलियास अंसारी सहित कई उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!