उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 9वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस पुण्यतिथि में सबसे पहले विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी के द्वारा डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। वहीं विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निर्देशक अनिमेष कुमार और अभिषेक कुमार सहित सभी शिक्षकों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्रहित में उनके योगदान को सभी से साझा किया। वहीं 10वीं कक्षा के छात्र पीयूष कुमार और कक्षा आठवीं की छात्रा रिया कुमारी के द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के उपर अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया गया। नौवीं कक्षा की छात्रा अनु कुमारी ने हिंदी में लघु भाषण प्रस्तुत किया।
मौके पर प्राचार्य माहे आलम अंसारी के अलावा
नवीन पाठक, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, शिव साह, ललन कुमार, रंजीत मेहता रेनू कुमारी, प्रियंका देवी, मिस शालिनी कुमारी, अनीता देवी, रितु कुमारी, सरिता ग्यासेन, राधिका देवी, सीमा देवी सहित अन्य मौजूद थे।