धनबाद: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया। इसके ही उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नतमस्तक हुए। अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण का नहीं बल्कि एक युगपुरुष के संघर्ष, विचारों और प्रेरणा को स्मरण करने का अवसर है। विश्वविद्यालय को इस दिशा में आदर्श संस्थान के रूप में विकसित करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा आनेवाली पीढ़ियों को यह संदेश देती रहेगी कि कठिनाईयों में भी आत्मबल, समर्पण और शिक्षा से परिवर्तन संभव है। आगे उन्होंने कहा कि आज का समय सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, उत्कृष्टता हासिल करने का है।

इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री रांची से विशेष विमान पर बरवाअड्डा हवाई पट्टी पहुंचे। जहां डीआईजी सुरेंद्र झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक  हृदीप पी जनार्दनन ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके उपरांत जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

By Admin

error: Content is protected !!