उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यलय उरीमारी में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। क्षेत्रीय सचिव राजू यादव की अगुवाई में स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

अवसर पर श्रमिक नेता राजू यादव ने कहा कि 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले  राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे।देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत राजीव गांधी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था।
उस चुनाव में कांग्रेस ने 508 में से रिकॉर्ड 401 सीटें हासिल कीं।राजीव गांधी ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों को बेहद प्रभावित किया और उन्होंने आधुनिक भारत को नई दिशा दी। 

अवसर पर उरीमारी शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा, डॉ जीआर भगत, क्षेत्रीय  सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, नथू प्रसाद, चंदू जायसवाल, दीपक यादव, मन्नू टुडू, विनय चौहान, राधे श्याम रजक, विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

By Admin

error: Content is protected !!