अध्यक्ष मनोज राम और सचिव पप्पू सिंह बने
रामगढ़: भुरकुंडा के राजनंदिनी होटल में बुधवार को सामाजिक संस्था गरीब समाजसेवी संघ की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज राम, सचिव पप्पू सिंह और कोषाध्यक्ष उदय स्वर्णकार को चुना गया। संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
अवसर पर अध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि संघ द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करुंगा। संघ के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। वहीं सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि संघ को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक दायित्वों को निभाना पहली प्राथमिकता होगी। बताया गया कि क्षेत्र के गरीबों की सुविधाओं और उनके सेवार्थ जल्द ही संघ का एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग सांसद और बड़कागांव विधायक से मुलाकात करेगा।
मौके पर संरक्षक रमेश राम, अशोक चौहान, सलाहकार दिनकर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार अग्रवाल, ननकू महतो, उपाध्यक्ष सविता देवी, लीला सागर, रेणुका दास, सहसचिव विजय लक्ष्मी शर्मा, सुभाष करमाली, सह कोषाध्यक्ष रोहिणी कुमारी, विनोद साह, संगठन मंत्री अजय सोनी, पिंकी सागर एवं सक्रिय सदस्य संतोष कुमार सिंह उत्तरा देवी, सोहन साव, सुनील सोनी, श्रावणी विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे।
