रामगढ़: सयाल के अंबाजीत कॉलोनी में जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन‌ ने बुधवार को स्थापना दिवस मनाया। अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत केक काटा गया और सदस्यों ने एक दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी । साथ ही पर संगठन के सदस्य ने पीड़ित, शोषित और वंचित औरलोगों की समस्याओं के निवारण हेतु सहयोग का संकल्प लिया। 

मौके पर प्रदेश महासचिव राजरानी देवी, जिलाध्यक्ष जगदीश राम, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकी देवी, जिला उपाध्यक्ष शक्ति बेदिया, सुधा देवी, मोहम्मद हकीम, खालिद अंसारी प्रहलाद बेदिया, सुजीत राम,  तपेश्वर महतो, राजकुमार तुरी, सीता देवी,आरती देवी, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!