लातेहार: सांसद काली चरण सिंह द्वारा लातेहार स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर गाड़ी संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारम्भ किया गया। अवसर पर अन्य माननीय अतिथि गणमान्य, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
गाड़ी संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रांची से 17:15 बजे रवाना होकर, 19:28 बजे लातेहार पहुंचेगी एवम् 19:30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा सोमवार को 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस प्रकार गाड़ी संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से 16:10 बजे रवाना होकर, रविवार को 06:37 बजे लातेहार पहुंचेगी एवम् 06:39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा 09:45 बजे रांची पहुंचेगी।
मनीष सौरभ
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)
