रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर रामगढ़ पुलिस ने बीती रात अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया।  अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु, सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षकों की कई टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में कुल 13 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम और संपत्ति संबंधी मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया, जिससे उनकी मौजूदा गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

इनकी हुई गिरफ्तारी 

थाना पतरातु / भुरकुंडा: अंतर्गत शंभु सोनी (55 वर्ष) पिता स्वर्गीय सहदेव सोनी, निवासी सीसीएल सौंदा, विजय तुरी (36 वर्ष) पिता स्वर्गीय महावीर तुरी निवासी सौदा ‘डी’, डेगनाथ घटवार (59 वर्ष) पिता स्वर्गीय चंद्रा घटवार, निवासी स्टीम काॅलोनी पतरातू, राजेश साव उर्फ लंगड़ा (22 वर्ष) पिता त्रिवेणी साव, निवासी रोड़ नंबर झोपड़पट्टी कटिया, संजय मुंडा (38 वर्ष) पिता धनेश्वर मुंडा हेसला, पतरातू को गिरफ्तार किया गया है। 

थाना मांडू / कुज्जू:  असगर अंसारी पिता नसरूद्दीन अंसारी, निवासी बरकट्ठी, करमा, अरबाज अंसारी पिता-आसीन अंसारी निवासी बरकट्ठी, करमा, सुरेश महतो पिता पारसनाथ महतो, निवासी उचकाहा, करमा, सीताराम साव पिता तपेश्वर साव, निवासी मांडूडीह की गिरफ्तारी हुई है।

रामगढ़ थाना विकास साह पिता सुरेंद्र साह, निवासी नई सराय, सुमित अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल, निवासी थाना चौक रामगढ़ और राम प्रवेश कुमार पिता स्वर्गीय कंचन करमाली, निवासी चेटर, रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। 

रजरप्पा थाना:  सरदार प्रजापति उर्फ सरदार कुमार (31 वर्ष) पिता स्वर्गीय जागेश्वर प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है

 

By Admin

error: Content is protected !!