रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को रामगढ़ शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने सदर अस्पताल, सिविल कोर्ट के पास लगे ठेलों और कोठार क्षेत्र के होटलों का निरीक्षण किया।

जांच के क्रम में ठेलों पर बिक रहे छोले और चटनी में इंडस्ट्रियल कलर मिला पाया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं कोठार स्थित होटल एमआर स्वीट्स में 10 किलो मिलावटी पनीर और 30 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पाया गया। इसके साथ ही होटल एमआर और फ्लाईओवर के मसालों में भी हानिकारक रंग की पुष्टि हुई। सभी सामान को नष्ट किया गया। जांच अभियान में विभाग के लुकेश रवानी सहित अन्य शामिल थे।

अभियान को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन ने कहा कि सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस भेजा जाएगा। दुकानदारों को FSSAI मानकों का पालन, साफ पानी का इस्तेमाल, एक्सपायरी सामान न बेचने और सिंथेटिक रंगों से परहेज करने का सख्त निर्देश दिया गया है। होटल स्टाफ के लिए एप्रोन, ग्लव्स और हेडगियर भी अनिवार्य किया गया है। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!