रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने मंगलवार को जिला अंतर्गत गोला और बरलंगा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों थाना क्षेत्र के भौगोलिक परिदृश्य के संबंध में पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने थाना का अवलोकन करते हुए पदस्थापित और प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों का कार्य बंटवारा,सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित वारंट/कुर्की/सम्मन के निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराधिकर्मियों के भौतिक सत्यापन, थाना में लंबित चरित्र और पासपोर्ट सत्यापन, लंबित काण्डों में हुई प्रगति और e-साक्ष्य की समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश दिए। वहीं उन्होंने अपराध पर रोकथाम और विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

By Admin

error: Content is protected !!