रामगढ़: पीवीयूएनएल के सौजन्य से गुरुवार को कोतो पंचायत के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत पहले चरण में साफ-सफाई के साथ सार्वजनिक स्थानों, विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में कूड़ेदान उपलब्ध कराया गया। अभियान में शामिल मुखिया निधि सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। सभी को अपने घर सहित आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। वहीं कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने बताया कि दूसरे चरण में पंचायत के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कूड़ेदान उपलब्ध कराया जाएगा।
मौके पर पीवीयूएनएल के एजीएम विश्वनाथ प्रसाद, आरके निरंजन, अमर दयाल, चंदन कुमार, सपन दास, डब्लु कुमार, सिकन्दर तिवारी, अमरेन्द्र कुमार, मनीष दुबे, राजा, सुजीत कुमार, प्रिंस कुमार, सुमन कुमारी, पुष्पा कुमारी, गीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
