रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत देवरिया पंचायत के मतकमा नीचे टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया गया। बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। बताया जाता है कि डीएमएफटी मद की 14.96 लाख रुपये की लागत से से भवन निर्माण विभाग रामगढ़ की कार्यकारी एजेंसी आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराएगी।

अवसर पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना मेरा उद्देश्य है, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुगमता से पहुंच सके। शिक्षा और पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, भदानीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, राजेंद्र मुंडा, अनिल खरवार, सत्येंद्र महतो, योगेंद्र मुंडा, मनोज मुंडा, अनीश मुंडा, प्रसून कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!