नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन 

रिपोर्ट – एस. अंसारी 

रांची: विधानसभा थाना परिसर में बुधवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हटिया डीएसपी नीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर और थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं।बैठक में लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए।
डीएसपी नीरज कुमार ने आश्वासन दिया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्रवाई की जाएगी।

नशे के कारोबार पर पुलिस सख्त

नयासराय क्षेत्र में चरस, गांजा और ब्राउन शुगर की खुलेआम बिक्री और सेवन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। स्थानीय लोगों ने कहा कि नशे के बढ़ते कारोबार से इलाके के युवा प्रभावित हो रहे हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

चोरी के बरामद मोबाइल मालिकों के सुपुर्द किए

जन समाधान दिवस के दौरान पुलिस ने बरामद किए गए चोरी के मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौजूद लोगों ने विधानसभा थाना पुलिस की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि इससे आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में दक्षिणी तुंडुल के मुखिया संजय लिंडा, समाजसेवी फिरोज आलम, कुणाल शाहदेव, मनोज, संदीप, मौलाना अनवारुल, कलाम आजाद, अख्तर हुसैन, सिद्दीक मास्टर, चुनु लाल, मकसूद अंसारी, मेराज अहमद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में पुलिस ने सात लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा

 

By Admin

error: Content is protected !!