भारतीय संस्कृति में रूचि रखनेवालों के लिए उपयोगी पुस्तक : राज्यपाल
रिपोर्ट- एस. अंसारी
रांची: झारखंड के लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को “अमृतलाल नागर : भारतीय धर्म और संस्कृति” पुस्तक का लोकार्पण किया। अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक अमृतलाल नागर के कथा-साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धर्म और मानवीय मूल्यों का गंभीर एवं संतुलित अध्ययन कराती है। यह अमृतलाल नागर का साहित्य भारतीय समाज, सांस्कृतिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज है। जिसमें भारतीय संस्कृति की सहिष्णुता, समन्वय और मानवीय दृष्टिकोण जैसी विशेषताओं का पुस्तक में प्रभावी ढंग से उल्लेख किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों और भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगी।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने आपातकाल के दौरान लगभग एक वर्ष के कारावास का उल्लेख करते हुए बताया कि उस समय उन्हें अमृतलाल नागर सहित कई साहित्यकारों की कृतियों का गहन अध्ययन करने का अवसर मिला। राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका डॉ. समीक्षा मिश्र को इस महत्वपूर्ण कृति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें – रामगढ़ उपायुक्त ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
