रामगढ़: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को सीसीएल बरका-सयाल में पदस्थापित नये महाप्रबंधक रंजय सिन्हा से औपचारिक मुलाकात की। क्षेत्रीय सचिव राजू यादव की अगुवाई में महाप्रबंधक को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही पदभार ग्रहण करने की बधाई दी गई। 

मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक को कर्मियों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही विस्थापित से संबंधित लंबित मामलों के जल्द निष्पादन की अपील की गई। वहीं क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि बरका सयाल क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है, जिससे कर्मियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने तथा श्रमिक हितों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की। अवसर पर महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने यूनियन प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

मौके पर पोटंगा पंचायत मुखिया चरका करमाली, उरीमारी शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य डाॅ. जीआर भगत, भुरकुंडा शाखा अध्यक्ष महाबीर कुमार, बिरसा शाखा अध्यक्ष लालो महतो, शाखा सचिव कंचन मांझी, शाखा सचिव सत्येंद्र सिंह, क्षेत्रीय सह सचिव सह विस्थापित नेता दिलीप कुमार, सयाल प्रभारी राजकुमार सिंह, उरिमारी विस्थापित नेता कानू मरंडी, धर्मदेव करमाली, गिरधारी प्रजापति, रतन कुमार, बिनोद प्रजापति, महाप्रबंधक शाखा के करुणेश सिंह, सौंदा डी शाखा सचिव कुमार जयन्त, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, बल्मीकि यादव, संजय यादव, नाथू प्रसाद, सतीश कुमार, रामनारायण प्रसाद, अली हसन खान, लखन साव, चंदू जायसवाल, सुखदेव मांझी, चरकु यादव पार्थो भट्टाचार्य, लालू महतो, सतायी राजभर, दीपक यादव, मोहित कुमार सिंह, नूर आलम सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!