रिपोर्ट – एस. अंसारी 

रांची: कांके प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल मुहर्रम कमेटी चंदवे के तत्वावधान में शनिवार को चंदवे गांव में पारंपरिक मुहर्रम अखाड़ा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लाठीबाजों के शानदार करतबों का आनंद उठाया।

अखाड़े में मानातू से आए जसीम अंसारी, मंजूर अंसारी, महबूब अंसारी, सुभान अंसारी, वाहिद अंसारी और गुल अहमद अंसारी समेत कई कुशल लाठीबाजों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्ध कौशल, लाठी संचालन और विभिन्न रोमांचक करतबों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल झारखंड एकता मंच के सदर सौसो अशफाक खान, चंदवे मुहर्रम कमेटी के सदर शेख शाकिर अली, सचिव मुर्तुजा खान, समाजसेवी सत्तार खान, झामुमो नेता जुल्फेकार खान, शेख अफरोज, शेख सुभान, मसाउद्दीन अंसारी, एनुल अंसारी, शेख जियाउल, शेख सज्जाद, शेख माजिद, शेख शकूर, शेख वसीम और शेख अतहर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान उत्साह, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में वहाब अंसारी, शेख सद्दाम, शेख सऊद, शेख सलीम, शेख आदिल, रहमत अंसारी, आरिफ अंसारी, शेख कलाम, शेख सैफ, शेख कासिम, अब्दुल माजिद, सद्दाम अंसारी, अशरफ खान, शेख रज्जाक, सलाहुद्दीन अंसारी, मुर्तुजा अंसारी सहित कमेटी के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

By Admin

error: Content is protected !!