भुरकुंडा (रामगढ़): रिवर साइड स्थित सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ को क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यालय परिसर में सर्वप्रथम भारत माता के जयकारे के बीच झंडोतोलन किया गया। इसके उपरांत सभागार में भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक रंजन कुमार सिन्हा, एसओपी अजय सिंह, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी, सौंदा ‘डी’ परियोजना पदाधिकारी अजय कुमार मेहता और सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री शशिभूषण सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल बरका सयाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र ओझा और संचालन क्षेत्रीय सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने किया।

अवसर पर अतिथियों और संघ के वरीय पदाधिकारियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र, उद्योग और मजदूरों के प्रति समर्पित संगठन है। संघ के कर्मठ श्रमिक देशहित और उद्योग की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं सीसीएल सीकेएस के महामंत्री शशिभूषण सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एकमात्र संगठन है। जिसका मूल मंत्र है ” देशहित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम”। उन्होंने कहा कि 1955 ईस्वी में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना हुई और आज यह देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। जो स्पष्ट करता है कि राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूर हित में संगठन निरंतर प्रयासरत और अग्रणीय रहा है।
मौके पर क्षेत्रीय संरक्षक शिव शंकर सिंह, बृजकिशोर पासवान, हरिनाथ सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी प्रसाद, श्रीकांत गुप्ता, सुखचैन सिंह, शशिकांत सिन्हा, पप्पू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सरोज कुमार राणा, भुरकुंडा शाखा सचिव अनिल पासवान, कन्हैया सिंह यादव, संतोष पांडेय, देवेंद्र शरण, सिराजुद्दीन अंसारी, जमुना नारायण मेहता, सुरेंद्र तिवारी, बृज किशोर राम, अफरोज अख्तर, प्रदीप कुमार, भवानी शंकर, सत्यनारायण प्रसाद, बीना देवी, रुखी देवी,जमुवंती देवी, संजय कुम्हार, शिवकुमार, विनोद साहू, देव कुमार, अर्जुनभर, मोहनलाल, सुनील पासवान, फारूक रजा, संतोष कुमार, मोहनलाल गोप सहित कई श्रमिक शामिल हुए।
