ओबी ट्रांसपोर्टिंग सड़क के बीच लगाया टेंट, लहराये पारंपरिक हथियार 

भुरकुंडा (रामगढ़): सीसीएल भुरकुंडा परियोजना के नये आउटसोर्सिंग पैच पर शुक्रवार को रैयत विस्थापित मोर्चा ने धरना देते हुए ओबी ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दिया। ट्रांसपोर्टिंग रोड पर टेंट लगाकर सैकड़ों की संख्या में लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान रैयत-विस्थापितों ने पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुए भुरकुंडा सीसीएल प्रबंधन और बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रंजीत बेसरा ने कहा कि इससे पूर्व 10 जुलाई आंदोलन घोषित किया गया था। जिसपर प्रबंधन ने 9 जुलाई को वार्ता कर सभी मांगों पर उचित पहल करने का आश्वासन दिया था। इधर, आउटसोर्सिंग कंपनी और प्रबंधन रैयत-विस्थापितों की अनदेखी कर रही है। आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय विस्थापितों को अविलंब नौकरी दिया जाए। अन्यथा अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगी।

वहीं संतोषी देवी ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार, लोकल सेल में भागीदारी और ट्रांसपोर्टिग की जिम्मेदारी देने की मांग को लेकर हमलोग आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन प्रबंधन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में कोलियरी नहीं चलने दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में विरेंद्र मांझी, सन्नी बेसरा, शंकर मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू, संजयनाथ करमाली, बिहारी मांझी, सुनील मुर्मू, सुखदेव उरांव, बैजनाथ बेदिया, टुरका मांझी, धनीराम मांझी, राज मुर्मू, राकेश मुंडा, सुनील मुंडा, सूरज मुर्मू, रंजीत मांझी, विक्रम हेंब्रम, अर्जुन बेदिया, राजेंद्र करमाली, सुनील कुमार, राममूर्ति नायक, संतू मुंडा, भोपाल नायक, सूरज करमाली,अनिल रजवार, जितेंद्र वर्मा, संतोष गंझू, महेंद्र बड़ाइक, रिंकू करमाली, राजेश मुर्मू, चंदन करमाली, महेश सोरेन, चंदन सोरेन, सूरज बेसरा, विलियम उरांव, मनोज उरांव, सुशील गुप्ता, राजू उरांव, सुमरी देवी, ललिता देवी, बसंती देवी, रश्मि देवी, अनिता देवी, रीना हेंब्रम, सुगिया सोरेन, शीला देवी, फुलमति देवी, सुन्नी देवी, बसंती देवी, फुलो देवी, सरस्वती देवी, मनीषा देवी, मीना मरांडी, चांदमुनी देवी, सुबंति मरांडी, सारो मरांडी, सोनमति हंसदा, सावित्री किस्कू, रंभा देवी सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!