रिपोर्ट – अनिल मिश्रा 

गिद्दी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ‘ए’ में 26वें कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी ने विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सैनिक गुप्तेश्वर ठाकुर (बिहार रेजिमेंट) और  संतोष कुमार ठाकुर (भारतीय जल सेना) को सम्मानित कर किया।

अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और ओजस्वी भाषण के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर जवानों के अद्वितीय पराक्रम का स्मरण किया गया। इस दौरान इंटरहाउस देशभक्ति सामूहिक गान का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के इतिहास, भारतीय सेना के साहस और देशभक्ति की भावना से अवगत कराया गया।

अपने संबोधन में प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज विद्यालय परिवार गुप्तेश्वर ठाकुर जैसे साहसी और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक को सम्मानित कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विदित हो कि गुप्तेश्वर भारतीय सेना में नौकरी करते हुए 1966 और 1971 के युद्ध में न सिर्फ भाग लिए बल्कि भारत दोनों युद्ध में विजयी भी रहा। वहीं उन्होंने संतोष ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को भारतीय सेना में अपना कैरियर बनाने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

By Admin

error: Content is protected !!