भुरकुंडा (रामगढ़): रिवर साइड स्थित जुबिली कॉलेज में मंगलवार को नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर और आसपास नशा मुक्ति को लेकर पंपलेट चिपकाये। इसके साथ ही नशे से परहेज करने का संदेश भी दिया। इसके उपरांत कॉलेज के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समन्वयक डॉ एस.एस पांडेय ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बालकृष्ण ने कहा कि नशा केवल नशापन करने वालों का जीवन और स्वास्थ्य को बर्बाद नहीं करता है, बल्कि पूरे परिवार को तबाह कर देता है यह समाज के लिए कैंसर के समान है। अवसर पर कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
मौके प्रो. राजेश कुमार, प्रो. आलोक कुमार, डॉ. एसपी पांडे, प्रो. टीके झा, डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार, डॉ. एस पी दांगी, प्रो. अर्जुन कुमार मिश्रा, डॉ. बालमुकुंद सिंह, प्रो. विशेश्वर रविदास सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।
