वन विभाग की टीम ने चलाया अभियान, वाहन छोड़ भागा चालक 

भुरकुंडा (रामगढ़): पतरातू वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर वन विभाग ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मतकमा चौक पर बीती रात अवैध कोयला लदा 12 चक्का ट्रक जब्त किया है।

वन विभाग की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि अवैध कोयला परिवहन के संबंध में मिली गुप्त सूचना पर वनपाल उत्तम कुमार के नेतृत्व में टीम ने मतकमा चौक के पास घेराबंदी की। रात तकरीबन 09.30 बजे भुरकुंडा की ओर से कोयला लदा 12 चक्का ट्रक ( OD 09P 4682) को रूकने का इशारा किया गया। वन विभाग की टीम देख चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वाहन पर लदे कोयला से संबंधित कोई कागजात नहीं पाया गया। जिसपर वाहन को जब्त कर वन विभाग के कार्यालय परिसर लाया गया और मामले की जांच पड़ताल की गई।

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम तक ट्रक और कोयले से संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले को लेकर विभाग द्वारा अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

 

By Admin

error: Content is protected !!