रिपोर्ट- एस. अंसारी 

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया डैम में रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने डैम में प्रतिमाओं के विसर्जन स्थान पर जलकुंभियों के बीच एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। मामले की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी में डूबने से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। 

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही डैम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक ने सफेद रंग की कमीज पहन रखी है।अनुमान के मुताबिक मृतक की उम्र 55 वर्ष से अधिक है। 

By Admin

error: Content is protected !!