रांची: श्रावण मास की पहली सोमवारी पर रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। संध्या 5:00 बजे पहाड़ी मंदिर समिति के सभी सदस्यों और पहाड़ी बाबा के भक्तों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत 101 दीयों के साथ भगवान भोलेनाथ और अन्य देवी-देवताओं की भव्य संध्या महाआरती की गई।

महाआरती के दौरान मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के नारों से भक्तिमय हो गया। वहीं महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के भजनों पर झूमते हुए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच खीर का महाप्रसाद भी बांटा गया। इस दौरान आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि विगत कई वर्षों से पहाड़ी बाबा के भक्तों के साथ यह भव्य संध्या महाआरती लगातार की जा रही है। हर आरती को अलौकिक बनाने के लिए हर बार कुछ नया किया जाता है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती में शामिल होते हैं। 

संध्या महाआरती में ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गौ-सेवा अयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, नंद किशोर सिंह चंदेल, उदय कुमार सिंह, सुनील यादव, अमर सिंह, लखन कुमार, टीके मुखर्जी, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, अमन ठाकुर, रितिक सोनी, सुनीता देवी, कविता वर्मा, ज्योति मोदी, सुजल सोनी, ललिता देवी, आरती वर्मा, रूपी देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी, मधु कुशवाहा, रूबी सोनी, नीलम शर्मा, अनीता देवी, विनीता पाठक, सुभद्रा देवी, बबीता देवी, नंदनी सोनी, प्रीति ठाकुर, साक्षी ठाकुर, दीपा गुप्ता, सीमा देवी, अरविंद कुमार दुबे शामिल रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!