| विधायक रोशन लाल चौधरी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद रहीं शामिल |
पतरातू (रामगढ़): सांकुल में पतरातू-खलारी मुख्य मार्ग पर गुरुवार को JIO-BP के नये आउटलेट ‘आलिया फ्यूल्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के स्टेट हेड सुरजीत आचार्य सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

‘आलिया फ्यूल्स’ के प्रबंधक सोनी खान ने बताया कि इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से पतरातू और आसपास के क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता के पेट्रोल-डीजल के साथ अन्य सुविधाएं और बेहतर सेवा भी मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य राजा राम प्रजापति, गंगाघर महतो, एकलाख अंसारी, मुन्ना खान, आसिफ खान, मोनू खान, तोहिद हुसैन, मुकेश कुमार, आफताब आलम, श्रीकांत प्रसाद, सीको सिंह, कौशल साहू, विजय सिंह, लक्ष्मण सोनी, महेश प्रसाद, चंदन कुमार, गौतम सिंह, भुवनेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
