भुरकुंडा (रामगढ़): सावन की अंतिम सोमवारी पर भुरकुंडा के चिकोर में राम भक्त युवा संगठन के तत्वावधान में भव्य जलाभिषेक से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।
भक्तिमय माहौल के बीच शिव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया और पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष रॉकी कुमार, कोषाध्यक्ष निखिल कुमार, सचिव पवन कुमार के अलावा नितीश कुमार, सूरज कुमार, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, रोशन पाली कुमार, प्रांचाल कुमार, साहिल कुमार, विमल कुमार, विवेक कुमार, अंकित कुमार, बिलेन्दर कुमार, अरविन्द ठाकुर और दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
