जय कन्हैया लाल की…

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में शुक्रवार को जन्माष्टमी भक्तिभाव और उत्साह से मनाई गई। विधि-विधान से बाल गोपाल की पूजा की गई। अवसर पर मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर और प्रतिकात्मक रूप से दही-हांडी फोटो उत्सव की शुरुआत की।

अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

दही-हांडी प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए 20 फीट और महिलाओं के लिए 17 फीट की ऊंचाई पर मटकी बांधी गई। दोनों वर्ग की टोलियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मोरहाबादी मैदान जय कन्हैया लाल की जयकारे से गूंजायमान रही। वहीं राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नन्हे मुन्ने बच्चों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

 

By Admin