भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा पुलिस ने शनिवार को सयाल में एक कांड के फरार अभियुक्त के घर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाया। मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रामगढ़ के न्यायालय ने जीआर केस संख्या 1031/2016 में फरार चल रहे अभियुक्त प्रेम कुमार पिता भगवान दास, निवासी सायल पुराना दो तल्ला, थाना पतरातू (भुरकुंडा) के संबंध में इश्तिहार जारी किया गया। जिसपर भुरकुंडा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील मुंडा सदलबल सयाल पहुंचे और विधिवत इश्तिहार चिपकाया। 

बताया जाता है कि प्रेम कुमार पर वर्ष 2016 में पतरातू (भुरकुंडा) थाना में कांड संख्या 251/2016 आईपीसी के तहत दर्ज मामले में न्यायालय ने इश्तिहार जारी किया है।