गिद्दी (हजारीबाग): रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में शनिवार को भाजपा डाड़ी मंडल कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद और संचालन मंडल महामंत्री बृजकिशोर पाठक और बिहारी प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला के आयोजन पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के पर आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रखंड स्तरीय कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई।

मौके पर दिनेश यादव, बसंत कुमार प्रजापति, उमेश प्रकाश सिंह, कृष्णा राम, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, राजू रंजन तिवारी, सुजीत राम, चंदेश्वर महतो, चंदन सिंह, श्वेता प्रकाश, गिरिजा सिंह, उमेश कुमार बेदिया, किशोर राम सहित अन्य उपस्थित थे।