रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर रामगढ़ थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार की रात विशेष समकालीन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 3 फरार अभियुक्तों और 1 वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की ओर से बताया गया कि लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए रात्रि में छापेमारी की गई। जिसमें एक मामले में फरार चल रहे सिरका के कहुआबेड़ा से लक्ष्मण प्रजापति पिता सहदेव प्रजापति, बड़कू प्रजापति उर्फ रामकुमार, पिता शिवनंदन प्रजापति और सिरका के बुध बाजार से विशाल कुमार, पिता मुन्ना साव उर्फ सुनील प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा फरार वारंटी सुनील करमाली पिता स्व. शोभानंद करमाली, निवासी हेसला, करमाली टोला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
