त्योहारों के सीजन में पुलिस को रात्रि गश्ती बढ़ाने की जरूरत
भुरकुंडा (रामगढ़): ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी मैदान के निकट बीती रात चोरों ने एक गोदाम सहित तीन दुकानों के करकट शीट तोड़कर चोरी का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सजगता के कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने रामनवमी मैदान के समीप स्थित चाहत मेंस पार्लर, गौतम इलेक्ट्रॉनिक्स और उमेश महतो के गोदाम का करकट शीट को तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसके बाद वे शिवम् इंटरप्राइजेज की करकट शीट पर चढ़ गए। करकट तोड़ने की आवाज पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। जिसपर आसपास के लोग जुट गए और हो-हल्ला करने लगे। लोगों की भीड़ जुटती देख चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

मामले की सूचना पर दुकानों के संचालक पहुंचे। दुकान खोलने पर देखा कि करकट शीट टूटा हुआ है, हालांकि दुकान से किसी सामान की चोरी हो सकी है। चोरी के प्रयास से दुकानदारों में चिंता और दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी भुरकुंडा ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

नोट-विज्ञापन संबंधित किसी दावे की पुष्टि खबरसेल नहीं करता है।

