रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को देखने जाने वाले दर्शकों को प्रवेश से जुड़े नियमों का ध्यान रखना होगा। स्टेडियम के गेट दोपहर 3 बजे से खुलेंगे। सुरक्षा जांच के दौरान परेशानी से बचने के लिए दर्शकों को प्रतिबंधित सामान घर पर ही छोड़कर आने की सलाह दी गई है।

बैग, बोतल और खाने के सामान पर रोक

स्टेडियम के अंदर बैग, हेलमेट, सिक्के, बाहर से लाया गया खाना, कांच और प्लास्टिक की बोतलें, टिन के डिब्बे तथा धातु के कंटेनर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पटाखे, हथियार, शराब, नशीले पदार्थ, सिगरेट और लाइटर भी प्रतिबंधित रहेंगे।

कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी नहीं ले जा सकेंगे

दर्शक डीएसएलआर कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर, लैपटॉप, कंप्यूटर, ट्रांजिस्टर, हेडफोन और ईयर प्लग जैसे उपकरण लेकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बिना अनुमति पेशेवर उपकरणों के साथ प्रवेश पर भी रोक रहेगी। बैनर और झंडे ले जाने पर भी प्रतिबंध लागू होगा।

मोबाइल में टिकट का क्यूआर कोड रखें तैयार

ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों को प्रिंटआउट ले जाने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल में मौजूद टिकट का क्यूआर कोड प्रवेश द्वार पर स्कैन कराकर स्टेडियम में प्रवेश किया जा सकेगा। गेट पर देरी से बचने के लिए दर्शक पहले से टिकट खोलकर तैयार रखें।

बाहर निकलने पर दोबारा प्रवेश नहीं

स्टेडियम में प्रवेश करने के बाद बाहर निकलने से बचना होगा, क्योंकि बाहर आने के बाद दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। बिना टिकट नवजात शिशु को भी स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के लिए निकलने से पहले प्रतिबंधित सामानों की सूची का ध्यान रखें और केवल जरूरी चीजें ही साथ लेकर आएं। नियमों का पालन करने से सुरक्षा जांच के दौरान होने वाली परेशानी