रांची: राजधानी के जिला स्कूल मैदान में दुर्गा पूजा की रौनक के बीच श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति की ओर से तैयार मां दुर्गा के भव्य मंदिर का उद्घाटन किया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का उद्घाटन किया। वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम की तर्ज पर निर्मित यह मंदिर पूजा पंडाल का प्रमुख आकर्षण बना है।

उद्घाटन समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. रविन्द्र राय, रांची की महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार और कुणाल आजमानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान मां दुर्गा से झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई। आयोजन समिति ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

समिति के महासचिव कुणाल आजमानी ने बताया कि पंडाल की चौड़ाई लगभग 150 फीट और ऊंचाई करीब 100 फीट रखी गई है। इसके मध्य में निर्मित गर्भगृह की ऊंचाई लगभग 30 फीट है। पंडाल की स्थापत्य संरचना वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर की भव्य वास्तुकला से प्रेरित है। स्वर्वेद महामंदिर अपनी विशाल संरचना और आध्यात्मिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है।

उद्घाटन समारोह में प्रेमचंद श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, प्रवीण सिंह, उमेश प्रसाद, रोहित अग्रवाल, कैलाश छापड़िया, दीपक पाठक, शुभम शर्मा, दिलीप सोनी, मनीष जैन, अनिल केसरी, धीरज तनेजा, प्रकाश धेलिया, पवन बजाज, बादल सिंह, विवेक कुमार, महेश सोनी, अमन प्रकाश, संजय कुमार अग्रवाल, निर्मल जालान, सुमित कक्कड़, अनिल गोयल, सोनू भारद्वाज, विकास सिंह, प्रमोद सारस्वत, दीपक चौधरी, राजीव सिंह, भावेन राठौर, मनीष लोधा, कृष्णा अग्रवाल, रवि प्रकाश टुना, ओम प्रकाश शर्मा, उमंग सुल्तानिया, शुभम मित्तल, अनिल चौधरी, प्रथम भाला और कमलेश शर्मा सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।