बुढ़मू (रांची): बुढ़मू थाना अंतर्गत बुढ़मू-राय मार्ग पर झिलिया नदी के निकट बुधवार को बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप महतो और प्रकाश महतो के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक ( JH01 FN 7870) पर रांची की ओर जा रहे थे। इस क्रम में सुबह तकरीबन 11 बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ( JH 02 AV 2655) से बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो वाहनों को जब्त कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है।

